Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

सिवान में गृहरक्षक की इलाज के दौरान मौत, 6 दिनों से खराब था तबीयत

परवेज अख्तर/सिवान:
छः दिनों से तबीयत खराब होने के कारण पीएमसीएच में इलाजरत जिले के गृहरक्षक की मौत हो गई. मृत जवान की पहचान मैरवा थाना क्षेत्र के सिसवा खुर्द गांव निवासी असगर अली के रूप में की गयी. सोमवार को मौत के बाद परिजन पटना पहुँचे जहां कागजी कार्यवाही के बाद  जवान के शव को जिला समादेष्टा कार्यालय लाया गया.जहां जिला समादेष्टा ममता कुमारी, पदाधिकारियों व जवानों ने श्रद्धांजलि अर्पित कीया.

कार्यालय में उनके पार्थिव शरीर को अंतिम सलामी देने के बाद पुलिस वाहन से शव को घर भेज दिया गया. वहीं स्वजनों को जिला समादेष्टा द्वारा दाह संस्कार के लिए सात हजार का चेक दिया गया.जवान के स्वजनों ने बताया कि असगर अली पटना में तैनात थे. छह दिन पूर्व अचानक तबीयत खराब हो गयी. पीएमसीएच में भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज चल रहा था इसी बीच उनकी मौत हो गई. उन्हों शरीर में दर्द की शिकायत थी.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026