गोपालगंज: जिले के भोरे थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव में दरवाजे पर बैठी एक महिला और उसके पूरे परिवार को मारपीट कर घायल कर दिया गया. इस दौरान महिला के कान की बाली, साथ ही दरवाजे पर खड़ी एक बाइक को भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया गया. मामले को लेकर पीड़ित महिला ने स्थानीय थाने में एक नामजद सहित पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. बताया जाता है कि कल्याणपुर गांव निवासी सुमंत तिवारी की पत्नी नीलम देवी अपने दरवाजे पर बैठी थी कि उसी गांव के राकेश तिवारी अपने पांच दोस्तों के साथ वहां पहुंचे और महिला के साथ गाली गलौज करने लगे.
जब नीलम देवी ने गाली देने से मना किया, तो उक्त लोगों ने अपने हाथ में लिए लाठी डंडे से नीलम देवी को बुरी तरह मारपीट कर घायल कर दिया. इस दौरान उनकी बेटियों और पति को भी मारपीट कर घायल कर दिया गया. वहीं उक्त लोगों ने नीलम देवी के कान की बाली भी छीन ली. साथ ही पास खड़ी एक बाइक को भी रॉड से मार कर क्षतिग्रस्त कर दिया. सभी घायलों का इलाज रेफरल अस्पताल में कराया गया. वहीं इस मामले में पुलिस नीलम देवी के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन में जुट गयी है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…