Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

होमगार्ड जवान को ट्रक ने रौंदा, मौत

परवेज़ अख्तर/सीवान:- ​एनएच 85 पर दारौंदा थाना क्षेत्र के लीला साह के पोखरा समीप रविवार की सुबह एक तेज रफ्तार ट्रक चालक ने शौच से लौट रहे होमगार्ड के जवान को रौंद दिया जिससे उनकी दर्दनाक मौत घटना स्थल पर ही हो गई। मृतक दारौंदा पीपरा निवासी बच्चा यादव बताए जाते हैं। बच्चा यादव लीला साह के पोखरा के चेक पोस्ट उत्पाद विभाग के पुलिस चौकी पर कार्यरत थे। ट्रक से कुचलने के कारण शव क्षत-विक्षत हो गया। घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। इसके बाद पुलिस चौकी के एक जवान ने ट्रक का पीछा किया, लेकिन ट्रक पकड़ में नहीं आ सका। सूचना मिलते ही दारौंदा थाना के एसआई भगवान तिवारी, रामसागर सिंह, एएसआई शैलेश कुमार सिंह एवं सभी पुलिस घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। थानाध्यक्ष मनोज कुमार प्रभाकर ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया हैं।


पोस्टमार्टम के बाद गार्ड के जवान को जिला मुख्यालय स्थित होम गार्ड कार्यालय परिसर में लाया गया। जहां जिलाधिकारी रंजीता और एसपी नवीन चंद्र झा, पुलिस उपाधीक्षक (प्रारक्ष) निरीक्षक अवध बिहारी सिंह, गृह रक्षा वाहिनी के अध्यक्ष परशुराम सिंह सहित सैकड़ों गृह रक्षक एवं प्रतिनिधि ने गार्ड आॅफ आॅनर दिया। गार्ड आॅफ आनर के बाद बच्चा यादव के आश्रित को अंतिम दाह संस्कार के लिए तत्काल सात हजार रुपये दिया गया तथा नियमानुसार एक आश्रित को गृह रक्षकों के रूप में नामांकन एवं अनुग्रह अनुदान चार लाख रुपये ने का आश्वासन दिया गया। ज्ञात हो कि बच्चा यादव गृह रक्षक सं. 5728 नई उत्पाद नीति कर्त्तव्य पर दारौंदा थाना के लीला साह के पोखरा स्थित चेक पोस्ट पर प्रतिनियुक्त थे। ​[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026