Categories: जिला

टेंपो पलटने से आधा दर्जन घायल, चालक समेत तीन रेफर

परवेज़ अख्तर/सीवान:- जिले के बड़हरिया-सिवान मुख्य पथ पर यमुनागढ़ देवी मंदिर के सामने रविवार की शाम सवारी से भरी टेंपो बाइक चालक को बचाने के क्रम में पलट गई जिससे टेंपो पर सवार चालक समेत आधा दर्जन यात्री घायल हो गए। घायलों को कोइरीगांवा गांव के ग्रामीणों ने इलाज के लिए स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया जहां से चिकित्सक द्वारा चालक सहित तीन लोगों की स्थिति गंभीर होने के कारण सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष मुकेश कुमार घटनास्थल पर पहुंच गए और दुर्घटनाग्रस्त टेंपो को जब्त कर थाना लाए तथा अस्पताल पहुंचकर गंभीर रूप से घायलों को सदर अस्पताल भेजवाया। घायलों में टेंपो चालक गोपालगंज जिले के थावे थाना क्षेत्र के मीरअलीपुर निवासी इमरान अली है जबकि अन्य घायलों में बड़हरिया थाना के बाबुहाता निवासी शमशुल हक के पुत्र गोल्डेन अली और लकड़ी दरगाह निवासी सूरज पासी का पुत्र जयप्रकाश पासी बताया जाता है। वहीं टेंपों में जिन लोगों को हल्की चोटें लगी थी बड़हरिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक ने इलाज कर घर भेज दिया। ज्ञात हो कि चालक बड़हरिया से टेंपो में सवारी बैठा कर सिवान की तरफ आ रही थी तथी यमुनागढ़ के पास अचानक एक बाइक सामने आ गया जिसे बचाने के क्रम में चालक ने नियंत्रण खो दिया। इससे उस पर सवार चालक समेत आधा दर्जन सवारी घायल हो गए।[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026