Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

एक दिवसीय भूख हड़ताल पर रहीं आशा कार्यकर्ता

परवेज अख्तर/सिवान : 12 सूत्री मांगों को लेकर बुधवार को आशा कार्यकर्ताओं ने सदर अस्पताल परिसर में अनिश्चितकालीन हड़ताल के तहत एक दिवसीय भुख हड़ताल रखा। इसके बाद आशा कार्यकर्ता ने सीएस कार्यालय में ताला बंदी की। संघ के नेताओं ने स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय के खिलाफ नारेबाजी की। मालती राम ने बताया कि बिहार राज्य आशा कार्यकर्ता संघ द्वारा अपनी 12 सूत्री मांगों के साथ एक दिसंबर 2018 से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं और सरकार चुप्पी साधे हुए है। मालती राम ने बताया कि सीएस के कार्यालय में तालाबंदी कर दी गई है। गुरूवार को बैठक कर ताला खोला जाएगा। बिहार सरकार आशा कर्मियों से वार्ता नहीं कर हमे आंदोलन करने के लिए मजबूर कर रही है। इससे साफ पता चल रहा है कि सरकार द्वारा महिला सशक्तीकरण को कैसे झूठा साबित करने में यह सरकार लगी है। केंद्र में भाजपा के सरकार और बिहार में जदयू के सरकार है दोनों महिलाओं के ठगने में लगी है। मौके पर सुनिता देवी, उषा पटेल, सूर्यावती देवी, शांति देवी, मंजू देवी, सुनैना देवी, उषा पांडेय, मुनी देवी, पिंकी देवी, सरिता देवी, आदि कार्यकर्ता मौजूद थीं।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026