परवेज अख्तर/सिवान : बुधवार की दोपहर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के खालिसपुर गांव समीप बाइक सवार दो अपराधियों ने बैंक से रुपये निकासी कर घर लौट रह एक व्यक्ति से झपट्टा मारकर एक लाख रुपये की छिनतई की घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद बाइक सवार अपराधी आसानी से फरार हो गए। पीड़ित सरावे मठिया निवासी उगम साह ने मामले में मुफस्सिल थाना में अज्ञात के विरुद्ध छिनतई की प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया है। मामले में पुलिस ने दिए गए आवेदन के आधार पर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। उगम साह ने बताया कि घर का प्लास्टर करवाने के लिए वह बुधवा की सुबह श्रीनगर एसबीआई बैंक से एक लाख रुपया की निकासी कर आॅटो में सवार होकर घर जा रहा था। इसी बीच आॅटो चालक ने खालिसपुर गांव के पास आॅटो जैसे रोका पहले से घात लगाए बाइक सवार दो अपराधियों ने मेरे पास रुपयों से भरा झोला झपट्टा मार कर छीन लिया और आसानी से फरार हो गए। झोला में एक लाख रुपया और बैक पास बुक था। मामले में मुफस्सिल थानाध्यक्ष धमेंद्र कुमार ने बताया कि पीड़ित द्वारा छिनतई का आवेदन दिया गया है, अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…