Categories: पटना

भीषण सड़क हादसा…..चार लोगों की स्पॉट डेथ, 5 गंभीर रूप से जख्मी….

पटना: बिहार के मधेपुरा जिले में भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है. इस घटना में 5 अन्य लोग घायल भी बताये जा रहे हैं. सभी घायलों को इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया गया है. हालांकि ये घटनाएं दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों की हैं।

पहली घटना कुमारखंड की है. मिली जानकारी के अनुसार, एक अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार को रौंद डाला जिसमें दो की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. इस घटना के बाद से मृतकों के घर में कोहराम मच गया. पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं, घटना को अंजाम देने के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया।

दूसरी घटना उदाकिशुनगंज की है. यहां कार और ऑटो की भीषण टक्कर में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. वहीं, इस घटना में 5 लोग घायल हो गये. आनन फानन में सभी घायलों को इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टर सभी का इलाज कर रहे हैं।

घटना के बारे में बताया जाता है कि कार पर सवार होकर कुछ लोग शादी समारोह से वापस अपने घर लौट रहे थे तभी करौती लौआलगान बासा गांव के पास यह हादसा हुआ. इस हादसे में जहां दो लोगों की मौत हो गई वहीं 5 लोग बुरी तरह घायल हो गए.

इधर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. फिलहाल पुलिस मृतकों की पहचान में जुटी है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026