Categories: पटना

तेलंगाना कांग्रेस अध्यक्ष ने बिहार के नाम पर नया विवाद खड़ा कर दिया…….तेलंगाना CM के डीएनए को बिहारी बताया….

पटना: मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के बाद अब तेलंगाना कांग्रेस अध्यक्ष ने बिहार के नाम पर नया विवाद खड़ा कर दिया है। ए रेवंत रेड्डी ने तेलंगाना पर बिहारियों का राज होने की बात कहते हुए सीएम चंद्रशेखर राव के डीएनए को बिहारी बताया है। जारी बयान में रेड्डी ने कहा कि चंद्रशेखर राव के पूर्वज बिहार से हैं, जिसे वह खुद स्वीकार कर चुके हैं। क्षेत्रीयता के मसले पर रेड्डी ने चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर पर भी हमला किया।

उन्होंने कहा कि तेलंगाना के मुख्यमंत्री बिहार से आने वाले प्रशांत किशोर की मदद लेकर फैसले ले रहे हैं। इतना ही नहीं उन्होंने पंजाब में पदास्थापित बिहार के अधिकारियों के नाम लेकर भी आपत्ति जताई है। बता दें कि हाल ही में चुनावी सभा के दौरान कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी की मौजूदगी में सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा था कि यूपी-बिहार के भाइयों को पंजाब में घुसने नहीं देंगे।

ए रेवंत रेड्डी ने कहा कि मुख्य सचिव सोमेश कुमार और कार्यवाहक डीजीपी अंजनी कुमार जैसे बिहार से आने वाले अधिकारियों के साथ मिलकर के चंद्रशेखर राव तेलंगाना की सरकार को चला रहे हैं। उन्होंने कहा कि नगर प्रशासन प्रमुख सचिव अरविंद कुमार, संदीप कुमार सुल्तानिया समेत राज्य प्रशासन में बड़े अधिकारियों का हिस्सा बिहार से है।

कांग्रेस अध्यक्ष ए रेवंत रेड्डी ने बिहार की सियासत पर भी हमला किया। कहा कि बिहार की राजनीति तलवार के दम पर चलती है। इलेक्शन के दौरान राज्य में हिंसा होती है। उन्होंने कहा कि बिहार में कानून व्यवस्था लचर है। महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। रात में महिलाओं का घर से बाहर निकलना खतरे से खाली नहीं है। रेवंत ने सवाल भी पूछा कि लोग क्या चाहते हैं कि बलिदानों के बाद मिले तेलंगाना पर बिहार का बैच राज करे?

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026