Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

अस्पताल रोड सिर्फ नाम का है वनवे, प्रतिदिन लगता है जाम

परवेज अख्तर/सिवान:
यातायात को व्यवस्थित बनाने के लिए अस्पताल रोड को वनवे बनाया गया है। लेकिन वाहन चालक इन मार्गो पर यातायात नियमों का पालन नहीं करते है। वन वे होने के बावजूद भी दोनों तरफ वाहनों का आना-जाना लगा रहता है। इस वजह से अस्पताल रोड में प्रतिदिन जाम की समस्या बनी रहती है। हालांकि तैनात ट्रैफिक जवान के लाख समझाने के बावजूद वाहन चालक उनकी एक भी सुनने को तैयार नहीं होते हैं। वहीं निजी क्लीनिकों के पास बेतरतीब ढंग से लगे बाइक जाम का दूसरा कारण कारण हैं।

अधिकांश क्लीनिक व अस्पताल में पॉर्किग की समुचित व्यवस्था व्यवस्था नहीं होने के कारण के सड़क पर बाइक व चार पहिया वाहन दिनभर खड़ी रहती है। इससे जाम की समस्या उत्पन्न हो जाती है। ठेला व खोमचावालों की वजह से भी लगता है जाम : अस्पताल रोड में ठेला व खोमचावालों की वजह से भी जाम लगा रहता है। करीब 50 से भी अधिक ठेला व खोमचा वाले सड़क पर ही ठेला लगाकर दैनिक दिनचर्या के खाने-पीने की समान बेचते हैं। इससे भी सड़क संकीर्ण हो जाती है और लोगों का राह चलना मुश्किल हो जाता है।बाजार की सड़कों पर है अवैध कब्जा

तेलहट्टा बाजार, बड़ी मस्जिद के समीप, थाना रोड, शांति वृट आदि मुख्य सड़कों पर दुकानदारों का सड़क पर अवैध कब्जा है। इससे सड़क संकीर्ण हो गई है। सड़क के दोनों किनारे स्थाई दुकानदारों ने अपनी दुकान की छज्जा बाहर निकाल दिए है। साथ ही वे दुकान को भी सड़क पर लगाते है या वे सड़क पर अपनी दुकान का सामान रख देते है। इससे सड़क पर जाम की समस्या बनी रहती है। लोगों का कहना है कि अगर दुकानदार अपनी सामान को दुकान के अंदर ही रखे तो जाम की समस्या से कुछ हद तक निजात मिल जाएगी।

कहते हैं अधिकारी

वन वे होने के कारण बड़ी गाड़ियों को रोका जाता है, लेकिन वाहन चालक दूसरे रास्ते से अस्पताल रोड में प्रवेश कर आना-जाना करते है। जिस पर कार्रवाई भी होती है।

शाहजहां खान, ट्रैफिक इंचार्ज

 

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026