परवेज अख्तर/सिवान : जिले के हुसैनगंज प्रखंड के हथौड़ा तथा नौतन प्रखंड के विशुनपुरा गांव में आग लगने से हजारों की संपत्ति जलकर राख हो गई। ग्रामीण कुछ कर पाते तब तक आग की लपटों ने पूरे घर को जलाकर राख कर दिया। जानकारी के अनुसार हुसैनगंज थाना क्षेत्र के हथौड़ा गांव में सोमवार की रात जाहिद हुसैन के पलानीनुमा घर में ढिबरी गिरने से अचानक आग लग गई। परिजन कुछ समझ पाते तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर दिया, जिससे घर में रखे अनाज, कपड़ा, चौकी,पांच हजार नकद, एक पंप सेट समेत 50 हजार से अधिक की संपत्ति जलकर राख हो गई। वहीं घर में सो रहे दिव्यांग ज़ाहिद हुसैन बड़ी मुश्किल से अपनी जान बचा पाए। इस संबंध में स्थानीय थाना एवं अंचल कार्यालय में आवेदन दिया गया है। वहीं दूसरी ओर नौतन थाना क्षेत्र के विशुनपुरा गांव के राजू भगत के पलानीनुमा घर में सोमवार की रात जलता दीपक गिर जाने से घर में आग लग गई जिससे अनाज, कपड़ा समेत हजारों की संपत्ति जलकर राख हो गई। ज्ञात हो कि राजू भगत का परिवार भोजन करने के बाद सो रहा था। इस दौरान जलता ढिबरी की लौ से पलानी में आग लग गई।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…