Tarwara Hindi News

दीनदयालपुर उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज के प्राचार्य कराई थी प्राथमिकी

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के जी. बी. नगर थाना क्षेत्र के पंजाब नेशनल बैंक दीनदयालपुर के शाखा प्रबंधक रवींद्र कुमार सिंह को जीबी नगर थाना ने लाखों रुपये की अवैध निकासी को लेकर हिरासत में लेकर 24 घंटे तक गहन पूछताछ के बाद मंगलवार को पीआर बांड पर मुक्त कर दिया। बताते चले कि उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज दीनदयालपुर के प्रधानाध्यापक कौशल कुमार गिरि ने थाना में आवेदन देकर पीएनबी के शाखा प्रबंधक रवींद्र कुमार सिंह को नामजद करते हुए यह आरोप लगाया था कि विद्यालय के छात्र कोष के खाता से निर्गत चेक के माध्यम से धोखाधड़ी करते हुए अवैध रूप से 1 लाख 95 हजार रुपये की निकासी जालसाजी कर बैंककर्मियों के मिलीभगत से कर ली गई है, जबकि मेरे द्वारा कोई चेक निकासी के लिए निर्गत नहीं किया गया है। अनुसंधान के क्रम में पुलिस को कई चेकबुक का बंडल के अंदर से चेक फटे मिले जो कि गायब थे, जिससे पुलिस को शाखा प्रबंधक पर शक हो गया और वरीय पुलिस पदाधिकारी के आदेश में दीनदयालपुर शाखा के प्रबंधक रवींद्र कुमार सिंह को हिरासत में लेकर गहन पूछताछ की बाद में पीआर बांड पर मुक्त कर दिया गया। बता दें कि एक महीने के अंदर पीएनबी की शाखा दीनदयालपुर ये तीसरी घटना उजागर हुई है, जिसमें पहली घटना में पीएनबी के किसी ग्राहक के खाते से चेक के माध्यम से निकासी कर ली गई थी, जबकि दूसरी बार उसी शाखा के किसी दूसरे ग्राहक के खाता से चेक के माध्यम से 1 लाख 88 हजार रुपये की निकासी के लिए चेक बैंककर्मी को दी गई थी।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024