परवेज़ अख्तर/सीवान:
जिले के एमएच नगर थाना क्षेत्र के हसनपुरा मोहल्ला कर्बला निवासी हबीबुल रहमान के घर अज्ञात चोरों द्वारा एक लाख नगद और दो लाख रुपए की जेवरात की चोरी कर ली गई. इस संबंध में गृह स्वामी हबीबुल रहमान ने प्राथमिकी दर्ज कराया है. उन्होंने कहा है कि संध्या तकरीबन 8:30 बजे के करीब अज्ञात चोर घर में प्रवेश कर गया जिसकी जानकारी घरवालों को नहीं हो सकी रात्रि 9 बजे सभी दरवाजे बंद कर मेरी पत्नी सोने चली गई.
रात्रि में उनका नींद खुला तो उसने देखा कि घर में पूरा अंधेरा पसरा हुआ है और उसने लाइट जलाने का प्रयास किया तो लाइट नहीं जल पाए.जिसकी सूचना परिजनों को दिया है. परिजन आए और लाइट जलाने की कोशिश किए तो देखा कि घर के सारे बिजली की तार काट दी गई थी और सभी दरवाजा खुला हुआ था और घर का सारा सामान बिखरा पड़ा हुआ पाया गया. जिस मकान में चोरी हुई है उस मकान में केवल महिलाएं ही रहती है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…