परवेज़ अख्तर/सीवान:
चल रहे विधानसभा सत्र में भाग लेने के लिए न्यायालय के आदेश पर जेल में बंद नवनिर्वाचित विधायक अमरजीत कुशवाहा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बुधवार को अहले सुबह पटना भेजे गए. उक्त आशय की जानकारी देते हुए जेल अधीक्षक संजीव कुमार ने बताया कि कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद उन्हें कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पटना भेजा गया.जहां वे तीन दिन रहेंगे इस बीच वह पटना के बेउर जेल से आकर विधानसभा के चल रहे शपथ ग्रहण के समारोह में भाग लेंगे.
इस दौरान विधायक को बेउर जेल में रखा जाएगा. विधायक अमरजीत कुशवाहा जेल में बंद के दौरान ही चुनाव लड़े. जहां वे विजई हुए .बताते चलें कि विधायक अमरजीत कुशवाहा वर्तमान समय में चील मरवा कांड में जेल में बंद है जहां वे जेल से ही माले पार्टी द्वारा टिकट पर चुनाव लड़े थे और विजय होने के बाद पहली बार विधानसभा में भाग लेने के लिए बुधवार पटना गये हैं.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…