Categories: पटना

पुलिस हिरासत में पप्पू देव की मौत पर मानवाधिकार आयोग ने DGP व सहरसा DM-SP से मांगी रिपोर्ट

पटना: पुलिस हिरासत में पप्पू देव की मौत पर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने संज्ञान लिया है। पटना उच्च न्यायालय के अधिवक्ता व नेशन फर्स्ट डेमोक्रेटिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. कौशलेन्द्र नारायण की शिकायत के बाद मानवाधिकार आयोग ने बिहार के डीजीपी, सहरसा के डीएम-एसपी से पप्पू देव की मौत को लेकर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।

अधिवक्ता कौशलेन्द्र नारायण ने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग से शिकायत की थी कि पप्पू देव की मौत पुलिस की प्रताड़ना के कारण हुई है। शिकायत पर संज्ञान लेते हुए आयोग ने 14 बिंदुओं पर रिपोर्ट तलब की है।

इसमें मौत को लेकर विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराने के साथ एफआईआर की कॉपी भी मांगी गई है। आयोग ने यह भी बताने को कहा है कि गिरफ्तारी की जानकारी घरवालों या रिश्तेदारों को दी गई या नहीं।

इसके अलावा पोस्टमार्टम रिपोर्ट (जख्म के पूरे विवरण के साथ), पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी, घटनास्थल का पूरा विवरण, मजिस्ट्रेट की इंक्वायरी रिपोर्ट समेत अन्य बिंदुओं पर जानकारी तलब की गई है। साथ ही यह पूछा है पुलिस हिरासत में हुई इस मौत की घटना की सूचना 24 घंटे के अंदर आयोग को क्यों नहीं दी गई।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026