Categories: पटना

शराब कारोबारियों ने कब्रिस्तान में छुपा रखा था शराब….लोगों के विरोध पर जमकर किया पथराव

पटना: बिहार में जितनी शराब माफियाओं पर जितनी सख्ती की जा रही है। शराब माफिया उतना ही बेख़ौफ़ होकर शराब कारोबार में जुटे है। उन्हें न तो शासन प्रशासन का डर है और न ही लोगों का। ऐसा ही एक वाकया दरभंगा के लहेरियासराय थाना अंतर्गत मदारपुर कब्रिस्तान में नजर आया है जो शहर के बीचो बीच सबसे व्यस्ततम सड़क किनारे है। जहां शराब माफियाओं ने शराब छुपाने के लिए कब्रिस्तान में सोए मुर्दों को भी नहीं बख्शा।

दरअसल आज सुबह इलाके के लोगों ने देखा की कब्रिस्तान में से 5-6 लोग शराब निकाल रहे हैं। कब्रिस्तान से निकालकर उसे बेचने के लिए ले जा रहे हैं। हालाँकि लोगों ने जब देखा तो इस बात का विरोध करना शुरू किया की इन शराब माफियाओं ने कब्रिस्तान में इसका कारोबार शुरू कर दिया हैं।

लोगों के इकट्ठा होने के बाद जब लोग शराब माफियाओं के पास पहुंचे तो उन्होंने पत्थरों से लोगों पर हमला कर दिया। लेकिन लोगों की भीड़ देख अंत में शराब माफिया शराब ही छोड़कर भाग निकले। बाद में घटनास्थल पर लहरिया सराय थाने की पुलिस पहुंची और शराब को जप्त कर लिया।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024