पटना

बिहार में एक बार फिर हैवानियत, नाबालिग को अगवा कर युवकों ने किया गैंगरेप

पटना : बिहार में एक बार फिर हैवानिय की घटना घटी है। नये मामले में सुपौल जिले दो युवकों ने नशीला पदार्थ सुंघाकर 16 साल की किशोरी का अपहरण करने के बाद उसके साथ गैंगरेप किया किया। इसके बाद आरोपितों ने नाबालिग को बेहोशी की हालत में उसके घर के पास छोड़कर फरार हो गए। घटना जिले के लौकहा ओपी क्षेत्र के एक गांव में सोमवार शाम की है।

मामले में पीड़िता के पिता की शिकायत पर महिला थाना में मंगलवार को केस दर्ज किया गया है। इसके बाद पीड़िता को मेडिकल के लिए सदर अस्पताल लाया। बताया जा रहा है कि पीड़िता (16) पड़ोसी के यहां जा रही थी। इसी क्रम में गांव के ही दो युवकों उमेश यादव और फेको यादव ने लड़की को नशीला पदार्थ सुंघाकर उसका अपहरण कर लिया और बारी-बारी से दुष्कर्म किया।

इधर, देर शाम से ही लापता होने के कारण परिजन खोजबीन कर रहे थे तो उनकी नजर पीड़िता पर गई। इसके बाद उसे होश में लाया गया तो उसने परिजनों को घटना के बारे में बताया। मंगलवार सुबह पीड़िता के परिजन लौकहा ओपी गए तो वहां पुलिस ने परिजनों को प्रताड़ित किया और महिला थाना भेज दिया गया।

वहां से परिजन महिला थाना पहुंचे तो यहां भी उसे टरका दिया गया। बाद में सदर डीएसपी इंद्र प्रकाश को घटना की जानकारी हुई तो उन्होंने घटना को गंभीरता से लिया और केस दर्ज कर आरोपितों को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया। महिला थानाध्यक्ष प्रमिला कुमारी ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता की मेडिकल जांच कराकर आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024