पटना

बेखौफ अपराधियों ने समस्तीपुर में दवा कारोबारी को गोली मारकर किया जख्मी

समस्तीपुर: अपराधियों का तांडव थमने का नाम नही ले रहा है. एक बार फिर अपराधियों ने एक दवा कारोबारी को गोली मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. इस दौरान ग्रामीणों ने एक अपराधी को धर दबोचा और उसकी जमकर पिटाई कर दी. मामला उजियारपुर थाना क्षेत्र के चन्दौली चौक के पास की है. जंहा बाइक सवार तीन की संख्या में अपराधियों ने दवा दुकानदार को गोली मार जख्मी कर दिया. अपराधियों ने दुकानदार को जान से मारने की पूरी कोशिश की थी, लेकिन गोली संयोग से दवा दुकानदार के हाथ में लगी जिससे दुकानदार घायल हो गया. गोली उसके दाहिने हाथ में लगी है.

स्थानीय लोगों की सहायता से उसे इलाज के लिए निजी अस्पताल लाया गया जहां वह खतरे से बाहर है. वहीं घटना को अंजाम देकर भाग रहे तीन बाइक सवार अपराधियों में से एक को ग्रामीणों ने दबोच लिया और उसकी जमकर धुनाई कर दी.

बताया जाता है कि दवा दुकानदार सहदेव राय जो उजियारपुर थाना के ही महेसारी गांव का रहने वाला है. वह उजियारपुर थाना क्षेत्र के चन्दौली में दवा का दुकान चलाता है. वह दुकान बंद कर घर लौट रहा था उसी वक्त एक बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने फायरिंग की जिससे दुकानदार जख्मी हो गया.

गोली मार फायरिंग करते अपराधी भाग ही रहे थे कि ग्रामीणों ने अपराधियों को दबोच लिया जिसमें एक अपराधी पकड़ा गया. ग्रामीणों ने पकड़े गए अपराधी के बाइक के साथ तोड़फोड़ की. वहीं घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026