परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के मठिया गांव में रविवार की देर शाम सॉर्ट-सर्किट से निकली चिंगारी से राकेश कुमार शुक्ला उर्फ गुड्डू शुक्ला के झोपड़ी में आग लग गई. घर वाले व अगल-बगल के लोग अभी कुछ समझ ही पाते की आग ने पूरी झोंपड़ी व बाहर रखे सैकड़ो गेंहू के बोझे को अपने आगोश में ले लिया.
सूचना मिलते ही स्थानीय मुखिया मुकेश कुमार सुमन मौके पर पहुंचे व बसंतपुर थाने से मिनी फायर ब्रिगेड को बुलाया. सूचना पर पहुंची मिनी फायर ब्रिगेड की वाहन ने काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पा लिया. तब तक झोपड़ी मे दो चौकी, बिस्तर समेत अन्य सामान, बेढ़ी व लगभग पांच सौ गेंहू के बोझा जलकर राख हो गया था. पीड़ित ने घटना की लिखित जानकारी अंचल, थाने व अग्निशमन विभाग को दे दिया है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…