सिवान: सफाई कर्मी आज फिर अपनी मूलभूत सुविधाएं को लेकर हड़ताल पर

मांगें नहीं माना गया तो जा सकते हैं अनिश्चित हड़ताल पर

परवेज अख्तर/सिवान: मजदूर यूनियन अध्यक्ष अमित कुमार गोड़ ने कहा कि लागतार सफाई कर्मचारियों का मूलभूत सुविधाओं के लेकर मांगपत्र कार्यपालक पदाधिकारी व जिलाधिकारी को सौंपा, लेकिन संतोषजनक आश्वाशन तक नहीं मिला. कोरोना काल मे सभी कर्मी जान जोखिम में डाल ईमानदारी पूर्वक काम करते है. कर्मचारियों को सुरक्षा किट,कोरोना भत्ता, जीवन बीमा, अन्तर वेतन(एरियर) का भुगतान, प्रोमोशन का लाभ, वेतन बढ़ोतरी तक भी नही किया जाता है. कर्मियों के साथ कुछ वार्ड पार्षद व चेयरमैन गैरजिम्मेदाराना व्यवहार किया जाता है. इस आलोक मे वार्ड पार्षद 35 के पार्षद  का पुतला फूंका गया.

उन्होंने कहा 10 सूत्री मांगों पर विचार नहीं किया जाता है,तो अनिश्चित काल हड़ताल पर जा सकते है. आंदोलन में शामिल माले नेता प्रदीप कुशवाहा ने कहा कि एक तरफ कोरोना महामारी दोबारा से एक्टिवेट हो गया है. इस दौर में सफाई कर्मियों को काम करना है. अगर सफाई कर्मियों को सुरक्षा किट,बीमा जैसी सुविधाएं नहीं मिलता है,तो इसका सीधा साध मतलब भारी घोटाला की आशंका जाहिर होता है. पूर्व में कई घोटाला उजागर हुआ. कर्मचारियों की मांग जायज है. उनकी मांगों को जल्द जल्द पूरा किया जाय. इस मौके पर सुमंत सिंह, फिरोज, संतोष, सतरुधन, कल्लू, संजय, मंतोश, संजय रावत, प्रदीप, प्रिंस, अभय, मुकेश, नवीन आदि लोग मौजूद रहे.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026