Categories: पटना

बिहार दिवस समारोह में शामिल होने आए सैकड़ों बच्‍चे बीमार, 11 को PMCH में कराया गया भर्ती

पटना: बिहार दिवस पर गांधी मैदान में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने आए कई बच्‍चे बीमार हो गए हैं। इनमें से चार की हालत को गंभीर देखते हुए PMCH में भर्ती कराया गया। तीन बच्‍चों को शिशु विभाग की ओपीडी में ले जाया गया है। कई अन्‍य बच्‍चों का इलाज गांधी मैदान में ही स्‍वास्‍थ्‍य विभाग की टीम कर रही है। एक साथ इतने बच्‍चों के बीमार होने की खबर से हड़कंप मच गया। फूड प्‍वाइजनिंग से सभी बच्‍चे बीमार हुए हैं। इलाज के लिए पंजीकृत बच्‍चों का आंकड़ा डेढ़ सौ से अधिक है।

गांधी मैदान में बिहार दिवस पर तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें बड़ी संख्या में छोटे बच्चों के भी कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। अब इस कार्यक्रम से बुरी खबर सामने आई है। कार्यक्रम में बने खाने को खाने के बाद एक साथ सौ बच्चे बीमार हो गए हैं। उन्हें उल्टियां होनी शुरू हो गई। बताया गया कि इन बच्चों को घंटों पहले बना खाना दिया गया था, जिसके बाद उनकी तबीयत खराब हो गई।

बताया जाता है कि कई जिलों से बिहार दिवस समारोह में शामिल होने के लिए बच्‍चे आए थे। कहा जा रहा है कि इन्‍हें डिहाइड्रेशन की समस्‍या हुई। बच्‍चों को पेट दर्द और लूज मोशन होने लगा। देखते ही देखते बीमार होने वाले बच्‍चों की संख्‍या बढ़ती चली गई। इसके बाद गांधी मैदान के कैंप में बच्‍चों का इलाज किया जाने लगा। 11 बच्‍चों को आनन-फानन में पीएमसीएच ले जाया गया। सीतामढ़ी की एक बच्‍ची को इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। तीन अन्‍य काे डाक्‍टरों ने ओपीडी में देखा।

फिलहाल, विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में सभी बीमार बच्चों का इलाज किया जा रहा है। डॉक्टरों का कहना है कि सभी की स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026