सिवान: जाप के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव मंगलवार को दारौंदा पहुंच पीड़ित परिवार से की मुलाकात

परवेज अख्तर/सिवान: जाप के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव बुधवार को दारौंदा पहुंचे और कटवार निवासी दशरथ मांझी से मिलकर उन्हें सांत्वना दी और हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया। उन्होंने कहाकि अगर इस मामले में पुलिस सभी आरोपितों को गिरफ्तार नहीं करती तो पार्टी इसके लिए आंदोलन करेगी। उन्होंने कहाकि अब बिहार में बदमाशों और दबंगों के बीच कानून का भय नहीं है। बिहार के हालात ठीक नहीं हैं। जिले में जहरीली शराब से कई लोगों की मौत हुई है। पप्पू यादव ने कहाकि बिहार दिवस पर सरकार करोड़ों रुपए खर्च कर रही है।

उसका इस्तेमाल किसी अच्छे काम में किया जा सकता था। केंद्र साकार एक तरफ बेटी-पढ़ाओ और बेटी-बचाओ का नारा दे रही हैं तो वहीं दूसरी तरफ राम रहीम को सुरक्षा दे रही है। बिहार सरकार महिला सशक्तिकरण को लेकर काफी ढोल पीट रही है इसके बावजूद भी राज्य में रेप-बलात्कार जैसे घटनाओं पर अंकुश लगा पाना सरकार के कानून व्यवस्था से परे है। बिहार में 40 लोगों की शराब से मृत्यु हो गई और पुलिस ने चुप्पी साध रखी है। बता दें कि दारौंदा थाना क्षेत्र के ही कटवार गांव में होलिका दहन स्थल के विवाद को लेकर हुई मारपीट में बीच बचाव करने आई दशरथ मांझी की पुत्री की मौत हो गई थी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026