Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

उसरी बुजुर्ग में पंपिंग सेट चलने से सैकड़ों घरों के चापाकल से नहीं निकल रहे पानी

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के हसनपुरा प्रखंड के उसरी बुजुर्ग पंचायत पंपिंग सेट के चलने से सैकड़ों घरों के चापाकल का पानी सूख जा रहा है। इससे लोग परेशान हैं। इस संबंध में ग्रामीण लेयाकत खां समेत अन्य लोगों ने सीओ को आवेदन देकर गांव के ही रामईश्वर एवं बब्बन को आरोपित किया है। ग्रामीणों का कहना है कि भीषण गर्मी में घरों के चापाकल का पानी गायब हो जाते हैं। इसका मुख्य कारण है कि पंपिंग सेट जब चलने लगता है तो सभी घरों का पानी सूख जाता है और घरों में पानी के लिए हाहाकार मच जाता है। इस संदर्भ में लोगों ने जब पंपिंग सेट मालिक को समझाने की कोशिश किया तो कुछ असर नहीं हुआ। बताया जाता है कि पहले भी गर्मी के दिनों में जब बोरिंग चलता था तो पानी का लेयर भाग जाता था। इस संबंध में सीओ चंद्रमा राम ने कहा कि मामले की जांच जाएगी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026