महाराजगंज में छापेमारी कर सैकड़ों लीटर देसी शराब नष्ट किया

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के महाराजगंज थाने के गौर गांव में सोमवार को पुलिस ने छापेमारी कर सैकड़ों लीटर अर्द्धनिर्मित शराब को नष्ट कर दिया है। वहीं पुलिस ने शराब बनाने की सामग्री व उपकरण भी बरामद की है। गौर गांव में बड़े पैमाने पर देसी शराब निर्माण की सूचना पुलिस को मिली थी। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर अशोक कुमार सिंह ने बताया कि छापेमारी भारी मात्रा में अर्द्धनिर्मित शराब बरामद कर उसे नष्ट कर दिया गया।

यह कार्रवाई खेतों में की गई। पुलिस की इस कार्रवाई से शराब कारोबारियों में हड़कम्प मचा हुआ है। दरौली थाना क्षेत्र के दोन गांव से अंग्रेजी शराब की होम डिलीवरी करने जा रहे एक कारोबारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया है। गिरफ्तार कारोबारी दोन निवासी दुर्गा सिंह हैं। थानाध्यक्ष रितेश कुमार मंडल ने बताया कि गिरफ्तार शराब कारोबारी फिल्मी अंदाज में शराब की डिलीवरी करने जा रहा था। इससे पहले भी कारोबारी पर दरौली थाने में शराब मामले में एफआईआर दर्ज है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024