सिवान: सदर अस्पताल में मरीज के इलाज को लेकर हंगामा

आरोप लगाया कि डॉक्टरों के प्राईवेट लोग पूरे दिन अस्पताल में रहते हैं

परवेज अख्तर/सिवान: सदर अस्पताल में इलाज कराने आई एक मरीज को लेकर हंगामा हो गया। मरीज सदर प्रखंड के टड़वा निवासी प्रियंका देवी है। मरीज ने बताया कि सोमवार को वह अस्पताल में इलाज कराने पहुंची थी, उसके साथ स्थानीय आशा भी थी। ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर नीरज कुमार ने जब मरीज से पूछा कि पहले इलाज कहां करायी हो उसने इलाज संबंधित पर्ची दिखायी। लेकिन देखते ही डॉक्टर नाराज हो गए। मरीज का आरोप था कि डॉक्टर अपने निजी क्लीनिक पर महिला का इलाज व अल्ट्रासाउंड सहित अन्य जांच भी अपने द्वारा बताए गए सेंटर पर कराना चाहते थे।

इधर पहले से ही आशा ने उक्त मरीज की जांच करा दी थी। बाद में मामला सीएस यदुवंश कुमार शर्मा के पास पहुंचा। आशा ने तो यहां तक आरोप लगा दिया कि अस्पताल के सभी डॉक्टर आशा को अपने अस्पताल संबंधित पर्ची देकर मरीजों को अपने यहां भेजने को कहते हैं। इसके एवज में उन्हें रुपये का लालच भी दिया जाता है। डॉक्टरों के गुर्गों का एक गैंग पूरे दिन अस्पताल परिसर में मौजूद होता है, जो बेहतर इलाज के नाम पर भोले-भाले मरीजों को प्राईवेट अस्पतालों में पहुंचाने का काम करता है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024