हुसैनगंज: सड़क दुर्घटना में मृतक की पत्नी ने बोलेरो ड्राइवर पर दर्ज की एफआईआर

परवेज अख्तर (संवाददाता), सिवान: जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के हरिहांस पश्चिम टोला के स्वर्गीय सुरेन्द्र भगत की पत्नी ललीता देवी ने स्थानीय थाने में आवेदन देकर कहा है कि 26 मई बुधवार को मेरे ज्येष्ठ के पुत्र प्रदीप कुमार भगत की शादी थी. उसका बारात आंदर थाने के मानपुर पतेजी गांव जा रहा था. उसी बारात में मेरे पति सुरेन्द्र भगत अपने पुत्र लवकुश कुमार के साथ स्कूटी से जा रहे थे. उसी दौरान सीवान आंदर मुख्य सड़क के फरीदपुर मिडिल स्कूल के नजदीक शाम 7 बजे विपरीत दिशा से बोलेरो जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर बी आर 29 एच 3424 है के ड्राइवर तेज गति व लापरवाही से चलाने के कारण मेरे पति के स्कूटी में जोरदार ठोकर मार दिया.

ठोकर लगने से मेरे पति की मौत घटना स्थल पर ही हो गया. वहीं मेरा पुत्र लवकुश कुमार उम्र 15 वर्ष स्कूटी पर से बाहर दूर फेंका गया. उसको मामूली चोट आई थी. उसका ईलाज सदर अस्पताल सीवान कराया गया था. मृतक की पत्नी ललीता देवी ने उक्त घटना के संबंध में थानाध्यक्ष से कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है. थानाध्यक्ष रामबालक यादव ने बताया कि आवेदन के आधार पर बोलेरो ड्राइवर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026