रघुनाथपुर: रिटायर्ड सीआरपीएफ जवान के क्रेडिट कार्ड से एक लाख की ठगी

थाना क्षेत्र के दिघवालिया गांव निवासी है सीआरपीएफ जवान

परवेज अख्तर (संवाददाता), सिवान: जिले के रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के दिघवालिया गांव निवासी एक रिटायर्ड सीआरपीएफ जवान सूर्यवंशी राम के क्रेडिट कार्ड से 100000 की ठगी का मामला प्रकाश में आया है. इस संबंध में बताया जा रहा है कि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के रघुनाथपुर शाखा के वर्तमान अधिकारियों के सलाहकार रिटायर्ड सीआरपीएफ जवान ने अपना एक एडिट कार्ड बनवा लिया. इसके साथ ही लगभग ₹9000 का बीमा पॉलिसी भी करवा लिया. कार्ड मिलने के कुछ दिनों के बाद उनके पेंशन के खाते से जुड़े मोबाइल नंबर पर चार पच बार कुछ महीनों के अंतराल पर उनके क्रेडिट कार्ड से खरीदारी से संबंधित कुछ मैसेज आने लगा. इस मामले को लेकर बैंक से सम्पर्क कर कार्ड को बंद करने व इसकी जांच करने की बात कही. कार्ड बनाने वाले अधिकारी ने बंद करने की बात कही थी.

इसके बाद भी खरीदारी का सिलसिला नहीं रुका. हुआ यूं की देखते ही देखते लगभग एक लाख आठ हजार रुपए की खरीदारी हो गई. रिटायर्ड जवान का कहना था कि मैंने कार्ड का उपयोग आज तक कहीं नहीं किया. मामले में कोई सफलता नहीं मिलता देख थाने में आवेदन दिया तथा उस वक्त कार्ड बनाने वाले अधिकारी नीरज कुमार तथा एक महिला कर्मी पर शक की सुई जाहिर की. गुरुवार को मामले पर संज्ञान लेते हुए थानाध्यक्ष विवेक कुमार शर्मा ने पीड़ित जवान तथा अधिकारी को थाने में तलब कर तहकीकात की. अधिकारी का कहना था यह साइबर क्राइम का मामला है. थाने में ही काफी देर तक मामले को लेकर अधिकारी तथा पीड़ित जवान के बीच बक-झक होती रही. थानाध्यक्ष ने बताया मामले की पड़ताल की जा रही है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026