परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के रसीदचक निवासी सुधीर कुमार सिंह की पत्नी डिपल कुमारी की हत्या मामले में पुलिस ने गुरुवार की रात मृतका के पति सुधीर सिंह एवं सुसर रामस्वरूप सिंह को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया। ज्ञात हो कि मृतका के भाई मैरवा थाना क्षेत्र के छोटका मांझा निवासी अभिषेक सिंह ने बहन की हत्या मामले में मृतका के पति, श्वसुर,समेत सास राजकिशोरी देवी व देवर राहुल सिंह उर्फ बुलेट सिंह को आरोपित किया था। उसने ससुराल वालों पर बुलेट बाइक व दो लाख रुपये मांग करने का आरोप लगाया। इस संबंध में उसकी बहन ने अनहोनी की आशंका जता अपने मायके सूचना दी थी। इस दौरान 11 अगस्त से उसकी बहन गायब थी। इस मामले में अभिषेक ने डिपल की हत्या कर शव गायब करने का आरोप लगाया था।
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…
परवेज अख्तर/सिवान: नगर थाना की पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ एक चोर…
परवेज अख्तर/सिवान: जिले के असांव थाना क्षेत्र के छितनपुर गांव में बुधवार को बंटवारे को…