रघुनाथपुर में शॉर्ट सर्किट से झुलसी पत्नी के मौत के बाद पति ने भी तोड़ दम

एक साल के बच्चे के सिर से उठा मां-बाप दोनों का साया

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के गभीरार गांव में रविवार को शॉर्ट सर्किट से झुलसे पत्नी की मौत के बाद पति ने भी इलाज के दौरान पटना में दम तोड़ दिया. बताया जा रहा है कि इस घटना में सुमन देवी के पति गांधी राम बुरी तरह से झुलस गए थे. इस घटना में 1 वर्षीय लड़का भी झुलसा था. इसका उपचार चल रहा है. घटना के तुरंत बाद सुमन देवी मां दम तोड़ दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल गांधी राम को इलाज के लिए सीवान से पटना रेफर किया गया. जहां इलाज के दौरान गांधीधाम में भी मंगलवार को दम तोड़ दिया.

घटना के बाद सामाजिक सुरक्षा के तहत वीडियो संतोष कुमार मिश्र परिजनों को 20-20 का चेक सौंपा. चेक मृतक की मां फुलवरिया देवी को दिया गया. मिली जानकारी के अनुसार आपदा के तहत 400000 प्रति मृतक मिलने वाली राशि भी शीघ्र ही मृतक के परिवार को प्रदान की जाएगी. इस घटना के बाद एक वर्षीय एक अबोध बालक के सिर से माता पिता का साया उठ गया जिसके बाद बालक के प्रति लोगों की संवेदनाएं आ रही है. अब 1 वर्षीय बालक के माता और पिता की जिम्मेवारी दादी को उठानी पड़ेगी.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026