परवेज अख्तर/सिवान: महाराजगंज शहरी फीडर में सुबह 8 बजे से दोपहर 12 तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगा. इस बात की जानकारी महाराजगंज के बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता शिवम कुमार ने दी. उन्होंने बताया कि महाराजगंज शहर के लाइफ लाइन कहे जाने वाली राजेंद्र चौक से लेकर पसनौली गंडक नहर पुल तक सड़क चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है. जिसको लेकर विद्युत पोल को शिफ्टिंग किए जाना है.
इसी को लेकर सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक विद्युत आपूर्ति गुल रहेगा. कार्यपालक अभियंता ने बताया कि मंगलवार 6 अप्रैल से लेकर एक सप्ताह तक ही सुबह आठ बजे से बारह बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगा. वहीं सहायक विद्युत अभियंता शकील अहमद ने महाराजगंज वासियों से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग अपनी जरूरत के कार्य सुबह 8 बजे के पूर्व कर ले. मौके पर जेई नीरज कुमार, अभिषेक कुमार, लाइनमैन त्रिलोकी कुमार, फिरोज आलम, राकेश कुमार, कृष्णा सिंह, छोटे सिंह, हरेंद्र कुमार आदि उपस्थित थे.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…