भगवानपुर हाट

विवाहिता को भगा ले जाने की प्राथमिकी पति ने दर्ज कराई

परवेज अख्तर/सिवान :- एकमा थाना के तवकली निवासी बृजेश राय ने बुधवार को भगवानपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया है. उन्होंने अपनी पत्नी को उसके मायके से पूर्व प्रेमी द्वारा भगा ले जाने का आरोप लगाया है. थानाध्यक्ष बिपिन कुमार ने बताया कि सुघरी निवासी विकास सिंह की पुत्री की शादी फरवरी माह में एकमा के तवकली निवासी बृजेश के साथ हुई थी. उन्होंने बताया कि शादी के बाद बृजेश की पत्नी अपने मायके सुघरी गांव आई जहां से 23 जून से गायब है.

थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले बृजेश द्वारा गायब पत्नी की पूर्व प्रेमी गुजरात के सूरत के शेख समीर को आरोपित किया है. उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी वर्ष 2019 में सूरत अपने पिता के पास से शेख समीर के साथ गायब हो गई थी. जिसकी प्राथमिकी सूरत के लियन्नबत थाना में दर्ज कराई गई थी. वहां की पुलिस लड़की को बरामद कर न्यायिक प्रक्रिया अपनाते हुए उसके परिजनों की सौंप दिया था तथा प्रेमी शेख समीर को जेल भेज दिया था. उन्होंने बताया कि उसके बाद भी दोनों में मोबाइल पर बातचीत होती रहती थी.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026