परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के रतनपड़ौली गांव में गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने बुधवार की शाम छापेमारी कर दो धंधेबाजों के पास से बड़ी मात्रा में शराब बरामद की. थानाध्यक्ष विपिन कुमार एवं एएसआई शशिभूषण कुमार ने पुलिस बलों के साथ छापेमारी कर एक धंधेबाज नरेश सिंह के घर से 180 एमएल के 330 बोतल आठ पीएम बरामद किया. इसकी मात्रा करीब 59 लीटर है. वहीं दूसरे धंधेबाज गौतम यादव का चंवर में बना शराब का भठ्ठी ध्वस्त किया.
उसके पास से पांच लीटर महुआ का बना देशी शराब और करीब 100 लीटर महुआ-मीठा का घोल बरामद हुआ, जिसे नष्ट कर दिया गया. साथ हीं शराब बनाने के उपकरण व गैस का चूल्हा जब्त किया गया. छापेमारी की सूचना मिलते हीं धंधेबाज और उसके घरवाले फरार हो गए. पुलिस ने शराब बेचे जाने की गुप्त सूचना मिलने पर छापेमारी कर इसे बरामद किया. इस मामले में दोनों धंधेबाजों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है. थानाध्यक्ष विपिन कुमार ने बताया कि फरार धंधेबाजों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…