पटना: बिहार में बेशक शराबबंदी लागू है लेकिन आए दिन ऐसे मामले सामने आते रहते हैं जो इसकी हकीकत बयां करते हैं। ताजा मामला छपरा जिले का है। यहां एक शराबी से उलझना युवक को भारी पड़ गया है। दरअसल, नशे में धुत एक नशेड़ी अपनी पत्नी को पीट रहा था। इसी बीच उसने महिला को बचाने के लिए आए युवक के प्राइवेट पार्ट पर हमला कर दिया। युवक मौके पर ही बेहोश हो गया। उसे घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
यह घटना दिघवारा थाना क्षेत्र के मलखाचक गांव में घटित हुई। यहां एक शराबी अपनी पत्नी के साथ मारपीट कर रहा था। इसे देखकर एक युवक बीचबचाव के लिए पहुंचा। नशे में धुत पति ने उसके प्राइवेट पार्ट पर हमला कर दिया जिससे वह बेहोश हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने शराबी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
हमला होते ही बेहोश हुआ युवक
जानकारी के अनुसार, घायल युवक का नाम अनुराग पासवान है। उसे स्वजनों ने बेहोशी की हालत में दिघवारा सीएचसी में भर्ती कराया है। होश में आने पर जब पुलिस ने उससे घटनाक्रम के बारे में पूछा तो पहले वह काफी देर तक बता नहीं पा रहा था। थोड़ी देर बाद उसने पुलिस को सारी बात बताई। थानाध्यक्ष ने कहा कि युवक के आवेदन पर आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…