परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के बिंदवल निवासी रमेश सिंह ने शुक्रवार को थाना में आवेदन देकर 10 लोगों पर गाली गलौज करने एवं फायरिंग करने का आरोप लगाते हुए जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है। इस मामले में गांव के चार एवं पचरुखी के छह लोगों को आरोपित किया है। आवेदन में कहा है कि मैं शुक्रवार को अपने दरवाजे पर बैठा था।
तभी करीब 10 की संख्या में लोग बाइक से पहुंचे और मेरे साथ गाली गलौज करने लगे। इसमें एक व्यक्ति ने जान से मारने देने की बात कही तभी एक युवक मेरे ऊपर फायर कर दिया। मैं किसी तरह जान बचाकर भागा तथा घटना की सूचना 112 पर काल कर पुलिस को दी। पुलिस के पहुंचने के पूर्व सभी हमलावर फरार हो गए। थानाध्यक्ष विजय कुमार यादव ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…