रघुनाथपुर: अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका

पुलिस के अनुसार घटना को कहीं और दिया गया अंजाम

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के विशुनपुरा गांव में शुक्रवार की सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। युवक की पहचान देर शाम तक नहीं हो सकी थी। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस के अनुसार मृत व्यक्ति के मुंह से खून का रिसाव हुआ था। जिस जगह से शव बरामद हुआ उस जगह को देख ऐसा प्रतीत हो रहा था कि यहां कोई घटना नहीं हुई है, बदमाशों ने उसकी हत्या कहीं और कर शव को लाकर यहां फेंक दिया है।

बताया जाता है कि विशुनपुरा गांव में शुक्रवार की सुबह ग्रामीण किसी काम से खेत की ओर गए थे। तभी सड़क किनारे एक व्यक्ति का शव दिखाई दिया। शव मिलने की सूचना पर काफी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। थानाध्यक्ष मो. तनवीर आलम ने बताया कि शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। बदमाशों ने घटना को अंजाम किसी अन्य जगह पर अंजाम दिया है तथा शव को यहां लाकर फेंक दिया है। मामले की जांच की जा रही है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024