परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हुसैनगंज प्रखंड क्षेत्र के 16 पंचायतों के विभिन्न गांवों में बिहार पशु रक्षा कार्यक्रम के तहत निजी मवेशी टीकाकर्मियों द्वारा गांव-गांव घूमकर मवेशियों में होने वाले संक्रामक रोग गलाघोंटू एवं लगंडी रोग से बचाव हेतु टीकाकरण करने का कार्य किया जा रहा है।
पशु चिकित्सा पदाधिकारी डा. पप्पू कुमार ने बताया कि एक महीने तक चलने वाले इस टीकाकरण अभियान के अंतर्गत 16 पंचायतों में टीकाकर्मियों की टीम बहाल की गई है। पूरे प्रखंड में करीब 24 हजार मवेशियों का टीका लगाने का लक्ष्य है। अब तक 19 हजार 500 से अधिक मवेशियों को टीका लगाया जा चुका है। यह कार्यक्रम 21 नवंबर तक चलता रहेगा।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…