सिसवन: शराब धंधेबाज ने गश्त कर रहे कांस्टेबल को मारी टक्कर, रेफर

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के सिसवन थाना में तैनात एक कांस्टेबल को गश्त के दौरान शराब तस्कर ने बाइक से धक्का मार कर घायल कर दिया और स्वयं भी दुर्घटना का शिकार हो गया। घायल कांस्टेबल व धंधेबाज को सिसवन रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी स्थिति गंभीर होने के कारण चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। दोनों का इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है। घायल कांस्टेबल की पहचान सोनू कुमार तथा शराब धंधेबाज की पहचान पुरुषोत्तम मुड़ा निवासी प्रदीप ठाकुर के रूप में हुई। इस दौरान पुलिस ने पुलिस ने एक बाइक और करीब 92 लीटर देसी शराब जब्त की है।

बताया जाता है कि गुरुवार की अलसुबह थाने की पड़री-पुरुषोत्तम रोड में पड़री चंवर में थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस गश्त कर रही थी। गश्त के दौरान पुलिस की गाड़ी पुरुषोत्तम मुड़ा के समीप पहुंची। तभी नेवारी मोड़ की ओर से एक अपाची बाइक पर सवार दो शराब धंधेबाज शराब से भरे बोरा लादकर तेज गति से आ रहे थे। इस क्रम में कांस्टेबल ने गाड़ी को रोकने का प्रयास किया, लेकिन गाड़ी तेज गति में होने के कारण अनियंत्रित हो गई और बाइक की चपेट में आकर सोनू घायल हो गए। इस दौरान बाइक से गिरकर एक शराब धंधेबाज भी घायल हो गया जबकि दूसरा शराब धंधेबाज भागने में सफल रहा। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए घायल शराब धंधेबाज को मौके पर ही दबोच लिया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026