हुसैनगंज: स्कार्पियो में लदी 270 लीटर शराब बरामद, तस्कर फरार

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के टेढ़ीघाट के समीप शुक्रवार की रात पुलिस ने एक स्कार्पियो में लदी 270 लीटर शराब बरामद की जबकि चालक व शराब तस्कर भागने में सफल रहे। थानाध्यक्ष विजय कुमार यादव ने बताया कि जुड़कन में भारी मात्रा में शराब आपूर्ति होने की सूचना मिली। तभी जुड़कन गांव के समीप मुख्य मार्ग पर गाड़ियों की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई। इसी क्रम में सिवान की ओर से आ रही एक उजले रंग की स्कोर्पियो को पुलिस ने रोकना चाहा, लेकिन चालक गाड़ी तेज कर भाग निकला। भागने के क्रम में गाड़ी टेढ़ीघाट के समीप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई।

पुलिस उक्त गाड़ी का पीछा करते हुए स्कार्पियो के समीप पहुंची तभी शराब तस्कर एवं चालक अंधेरे का फायदा उठा भागने में सफल रहे। पुलिस जब स्कार्पियो की जांच की तो उसमें 270 लीटर शराब बरामद हुआ। थानाध्यक्ष विजय कुमार यादव ने बताया कि पकड़े गए शराब की बाजार कीमत करीब एक लाख 35 हजार है। गाड़ी नंबर के आधार पर वाहन चालक व मालिक के विरुद्ध प्राथमिकी की कार्रवाई की जा रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026