परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र में शराब का धंधा थमने का नाम नही ले रहा है. वही शराबी व धंधेबाज अपने आदतों से बाज नही आ रहे है. जहां आए दिन पुलिस द्वारा शराबी व धंधेबाजों को गिरफ्तार किया जा रहा है.इसी दरम्यान रात्रि गस्ती टीम द्वारा रविवार की रात थाना क्षेत्र के छपिया बुजुर्ग से पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर अरहर के खेत से 180 एमएल के 357 लीटर बंटी बबली देसी शराब को बरामद किया है. यह छापेमारी थाने के सहायक अवर निरीक्षक सुरेंद्र कुमार गहलौत ने दल बल के साथ किया.
इस दौरान पुलिस की भनक मिलते ही धंधेबाज शराब छोड़ भागने में सफल रहा. इस दौरान थानाध्यक्ष रामबालक यादव ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी, कि उक्त गांव में शराब की बड़ी खेप उतारी जा रही है. जहां पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी कर शराब को जब्त कर थाना लाया गया. वही छपिया निवासी सोनी यादव का शराब बताते हुए प्राथमिकी दर्ज कर धंधेबाज को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…