परवेज अख्तर/सिवान: सहायक विधुत अभियंता शकील अहमद,कनीय विधुत अभियंता नीरज कुमार के नेतृत्व में धावा दल की टीम ने महाराजगंज शहरी फीडर के 13 बिजली के बड़े बकायदारों के कनेक्शन काट दिये.इस संबंध में जेई नीरज कुमार ने बताया कि ये सभी बकायेदार करीब एक साल से बिजली बिल बकाया है. इन सभी उपभोक्ताओं को बार – बार नोटिस करने के बावजूद ये लोग अपना बिजली बिल जमा नहीं कर रहे थे. जिसके वजह से विभागीय करवाई करते हुए विद्युत कनेक्शन विच्छेद कर दिया गया है.
जेई नीरज कुमार ने बताया कि शहरी फीडर के दुधीटोला, मोहन बाजार व हल्दीहट्टा के साबीर हुसैन,राजेश कुमार, रविन्द्र कुमार तिवारी,जगरनाथ साह, रामदास साह,लालू प्रसाद, सुरेश प्रसाद सिंह, बलीराम प्रसाद,ओमप्रकाश नारायण, अरविंद कुमार सहित 13 उपभोक्ताओं का बिजली बिल बकाया होने के वजह से विद्युत कनेक्शन काट दिया गया. इस संबंध में सहायक विधुत अभियंता शकील अहमद ने बताया कि 5 लाख 59 हजार 7 सौ 12 रुपया बकाया है.जिसके चलते नार्थ बिहार पावर कंपनी को राजस्व की क्षति हो रही है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…