परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के शहबाजपुर शिवमंदिर के पास से मंगलवार की रात थाने की टीम ने गश्त के दौरान एक बोलेरो में लदी 52 कार्टन अर्थात 468 लीटर देसी शराब जब्त की। वहीं पुलिस को देख धंधेबाज भागने में सफल रहा। पुलिस बोलेरो समेत शराब को जब्त कर थाना लाई। घटना के संबंध में बताया जाता है कि थाने की टीम मंगलवार की रात टेढ़ीघाट के पास मुख्य पथ पर गश्त कर रही थी तभी सूचना मिली कि प्रतापपुर की ओर से शराब की एक बड़ी खेप बिक्री के लिए शहबाजपुर जा रही है।
एएसआइ भुवनेश्वर सिंह ने दलबल के साथ प्रतापपुर नहर पुल के पास पहुंचे तो देखा कि एक बोलेरो तेजी से शहबाजपुर की ओर जा रही है। पुलिस बोलेरो का पीछा किया तो धंधेबाज अपने का घिरता देख शहबाजपुर शिवमंदिर के पास शराब समेत गाड़ी छोड़ अंधेरा का फायदा उठाते हुए फरार हो गए। पुलिस शहाबाजपुर शिव मंदिर के पास पहुंच शराब समेत गाड़ी को जब्तर थाना लाई। जांच के दौरान गाड़ी में 52 कार्टन शराब थी जिसकी गिनती के क्रम में 468 लीटर शराब पाई गई। थानाध्यक्ष रामबालक यादव ने बताया कि पकड़े गए शराब की कीमत करीब दो लाख होगी। इस संबंध में वाहन मालिक के विरुद्ध प्राथमिकी कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…