परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के बड़रम टोले पांडेयपुर में 21 अक्टूबर को किसी बात काे लेकर पड़ोसियों के साथ हुई मारपीट में एक महिला सहित तीन लोग घायल हो गए थे। इस मामले में पीड़िता पार्वती देवी ने थाने में आवेदन देकर गांव के ही छह लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। उसने आवेदन में कहा है कि 21 अक्टूबर की शाम मेरी पुत्री आ रही थी तभी कृष्णा राम ने उसकी पिटाई करते हुए अपने घर के सामने से आने से मना किया।
इस बात की जानकारी मेरी पुत्री ने दी तो आराेपितों से मैं पूछने गई इसपर नाराज होकर किशोर राम, कुंती देवी, कृष्णा राम, मूर्ति देवी, शीला कुमारी, काजल देवी ने लाठी-डंडे से मुझे तथा मेरे पुत्र तथा पुत्री को मारपीट कर घायल कर दिया तथा गले से मंगलसूत्र, नथुनी व मोबाइल छीन लिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष रामबालक यादव ने बताया कि छह लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी कर कार्रवाई की जा रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…