परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के सिंगारपट्टी मठिया गांव में 14 जुलाई की देर रात छत पर सो रहे एक युवक को चाकू मार कर घायल कर दिया गया। घायल युवक का इलाज स्थानीय अस्पताल में कराया गया। इस मामले में घायल के पिता लक्ष्मी साह ने थाना में आवेदन देकर गांव के ही सुमन प्रसाद के विरुद्ध प्राथमिकी कराई है। उसने आरोप लगाया है कि एक महीना पूर्व गांव के सुमन प्रसाद ने जान मारने की धमकी दी थी।
घटना की रात मेरा पुत्र आकाश कुमार छत पर सोया था। इस दौरान उसने उसे चाकू से प्रहार कर घायल कर दिया। मेरे पुत्र द्वारा शोर मचाने पर बाहर निकल देखा कि सुमन भाग रहा है। उसके अलावा इस घटना में तीन-चार अन्य लोग भी शामिल हैं। घायल का इलाज स्थानीय अस्पताल में कराया गया। थानाध्यक्ष विजय कुमार यादव ने बताया कि सुमन प्रसाद के विरुद्ध प्राथमिकी कर कार्रवाई की जा रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…