हुसैनगंज: मुखिया पति पर जानलेवा हमला, छह लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के मड़कन पंचायत के मुखिया पति अमरेंद्र कुमार यादव पर 16 जुलाई की शाम चार बजे हरबे हथियार से लैस दर्जनों लोगों ने टेढ़ीघाट स्थित उनके दवा दुकान पर जाकर जानलेवा हमला कर दिया जिस वे घायल हो गए थे। इस दौरान हमलावरों ने उनके पास से 50 ग्राम के सोने की चेन एवं दुकान के बाक्स से 53 हजार रुपये निकाल लिए थे। इस मामले में पीड़ित अमरेंद्र ने थाना में आवेदन देते देकर सोसा यादव उर्फ बैजनाथ समेत छह लाेगों को आरोपित किया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि मैं 16 जुलाई की शाम टेढ़ीघाट स्थित अपने दुकान पर बैठा था।

इसी बीच शाम चार बजे हथौड़ा बड़का टोला निवासी दर्जनों लोग हरवे- हथियार से लैस होकर मेरे दवा की दुकान पर आए तथा आते ही सोसा यादव उर्फ बैजनाथ ने कहा कि यह बहुत बड़ा नेता बन रहा है। इसको खत्म कर दो यह सुनते ही पिंटू यादव, भीम कुमार यादव, गजेंद्र यादव, मुन्ना यादव एवं छोटू यादव हमला कर दिए तथा दुकान से 53 हजार रुपये नकद, गले से सोने की चेन छीनकर फरार हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से मेरा इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया। थानाध्यक्ष विजय कुमार यादव ने बताया कि छह लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी कर कार्रवाई की जा रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026