हुसैनगंज: आपसी विवाद में हुई गोलीबारी में एक युवक हुआ जख्मी

हमलावरों ने एक वृद्ध व्यक्ति को लाठी डंडे से पीट पीटकर किया अधमरा

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के तेतरिया गांव में शनिवार की सुबह 5 बजे आपसी विवाद को लेकर हमलावरों ने गोलीबारी किया. गोलीबारी के दौरान एक युवक को गोली लगने से युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. घायल युवक का नाम फैसल इमाम है जो तेतरिया गांव निवासी अली इमाम का पुत्र है. हम गांव वालों ने इस दौरान फैसल इमाम के दादा शेख बादशाह को लाठी डंडे से पीटकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया.

घटना के संबंध में जख्मी फैसल इमाम ने बताया कि सुबह 5 बजे गांव ही के कुछ लोग हथियारों से लैस होकर उनके घर के पास आए तथा उनके दादा शेख बादशाह पर गोलियों की बौछार कर दी. संजोग से गोली शेख बादशाह को नहीं लगी. उसने बताया कि अपने दादा को बचाने के लिए जब वह अपने घर से निकला तो हमलावरों ने उस पर गोली फायर कर दिया. गोली पेट में लगी तथा बाहर निकल गई. उसके बाद हमलावरों ने उसके दादा को लाठी डंडे से पीट-पीटकर अधमरा कर दिया. जख्मी युवक एवं उसके परिवार के लोगों ने घटना के कारणों के संबंध में कुछ भी बताने से इनकार किया. घटना की जानकारी मिलते ही हुसैनगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंची तथा मामले की जांच में जुट गई.

 

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026