परवेज अख्तर/सिवान: गौतम बुद्ध नगर थाना क्षेत्र के तरवारा बाजार बाजार के चौक के समीप शुक्रवार की रात्रि करीब 11 बजे एक ट्रक की चपेट में आने से एक बाइक चालक की मौत हो गई. अनियंत्रित ट्रक बाइक चालक को धक्का मारने के बाद एक किराना दुकान में घुस गई. किराना दुकान में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. बाइक चालक का नाम कामेश्वर सिंह है, जो पचरुखी थाने के सुपौली गांव निवासी हरेंद्र सिंह का पुत्र था. घटना के संबंध में बताया जाता है कि कामेश्वर सिंह तरवारा बाजार होकर अपने गांव लौट रहा था. इसी दौरान तरवारा बाजार के इंदिरा चौक के समीप विपरीत दिशा से आ गए ट्रक की चपेट में आ गया. पुलिस ने मौके से ट्रक को जब्त कर लिया है. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…