परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के सिंगार पट्टी गांव में रविवार को पंचायती के दौरान एक गुट के कुछ लोगों ने दूसरे गुट पर के गोली चला दिया. जिससे परशुराम साह के 30 वर्षीय पुत्र मिथिलेश साह घायल हो गया. मिथलेश को पेट में गोली लगने से बुरी तरह घायल हो गया है. इस दौरान आफरा तफरी का माहौल कायम हो गया.दोनों तरफ से लाठी डंडा चरने लगा. पलभर में सिंगारपट्टी में कुरुक्षेत्र जैसा माहौल बन गया.परिजनों ने घायल को इलाज के लिए सीवान सदर आस्पताल ले गये. जहां स्थिति गंभीर होने पर चिकित्सकों ने पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया. इस मारपीट में तकरीबन आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये. घायलों में कृष्णा साह के 20 वर्षीय पुत्र नीरज साह, अनुज साह के 24 वर्षीय पुत्र गोलू साह सहित लगभग आधा दर्जन लोग शामिल है.मिली जानकारी के अनुसार नोनिया समुदाय के लोग शुक्रवार को ही होली मना लिए थे.
जबकि कानू समुदाय के लोग शनिवार होली मना रहे थे. अबीर लगाने के लिए कानू समुदाय के लोग जब दूसरे पक्ष की ओर गए तो वाद विवाद हो गया. विवाद को लेकर रविवार को स्थानीय सरपंच देवेंद्र तिवारी की उपस्थिति में दोनों पक्षों के बीच पंचायती हो रही थी. एक पक्ष से रामदयाल चौहान तथा उनके समुदाय के अन्य लोग तथा दूसरे पक्ष से मिथिलेश साह तथा उनके समुदाय के लोग उपस्थित थे. इसी बीच दोनों पक्षों में लाठी डंडे से मारपीट होने लगे.तभी नोनिया समुदाय की ओर से गोली चला दी गई. जिससे मिथलेश कुमार घायल हो गये.अन्य सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष रामबालक यादव दल बल के साथ घटना स्थल पहुंचकर मामले की जांच की. थानाध्यक्ष ने बताया कि एक युवक की पेट मे गोली लगी है. जबकि कुछ लोगों को लाठी डंडे की चोटें आयी है. पीड़ित की ओर से अभी तक आवेदन नहीं पड़ा है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…