सिवान: बारवां में महिला को लगी गोली, घायल

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के आंदर थाना क्षेत्र के बरवा गांव में गोली लगने से एक महिला की घायल होने की खबर है. सूत्रों के अनुसार घायल महिला की इलाज पटना में चल रहा है. घायल महिला गणेश पाठक की पत्नी निर्मला देवी बतायी जा रही है.घटना शनिवार की शाम की है. घटना के बाद परिजन इलाज के सीवान सदर अस्पताल ले गये. जहां स्थिति गंभीर होने पर चिकित्सकों ने पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया.घटना की जानकारी मिलते ही आंदर थानाध्यक्ष मनोज कुमार दल बल के साथ घटना स्थल पहुंच कर मामले की जांच पड़ताल की. लेकिन गोली लगने की घटना की जानकारी नहीं मिल सकी. इस संबंध में थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल की गयी.

गांव के लोगों से घटना से संबंधित जानकारी लिया गया.लेकिन अभी तक गोली लगने की पुष्टि नहीं हो पाई है. घायल महिला के पुत्र से पूछने पर उन्होंने ऐसी घटना होने पर साफ इंकार किया. कहा कि ममी आंगन में गिर कर बेहोश हो गयी थी. जहां दायां हांथ से अधिक खुन गिर गया है. डॉक्टर ने पटना रेफर कर दिया है. वहीं पुलिस को किसी ने सूचना दे दिया कि महिला को मारकर फेंक दिया है.जिससे पुलिस रात भर परेशान रही. हालांकि अभी भी पुलिस घटना की तह तक पहुंचने के लिए लगातार जांच पड़ताल कर रही है.

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024