परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के सिधवल पंचायत के टिकरी टोले आंबेडकर नगर में दो जुलाई की रात चोरों द्वारा ट्रैक्टर चोरी कर ली गई थी। इस मामले में पुलिस आरोपित मोहन को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया। ज्ञात हो कि ट्रैक्टर चोरी मामले में गांव की शांति देवी ने थाने में आवेदन देका आरोप लगाया था कि घटना की रात तीन लोगों ट्रैक्टर चुराने की घटना मेरे घर में लगे सीसी कैमरे में रिकार्ड हो गया है। तीन जुलाई की सुबह ग्रामीणों द्वारा सूचना मिली कि योगीबाबा के स्थान के पास ट्रैक्टर खड़ी है जिसे पहचान कर अपने घर लाया गया।
इसके पूर्व भी मेरा पंपसेट चोरी हो गया था। सीसी कैमरे में रिकार्ड में दो लोगों की पहचान की गई। इसमें सहदुलेपुर निवासी गुड्डू एवं मोहन की पहचान हुई है, लेकिन तीसरे व्यक्ति की पहचान नहीं हो पा रही है। थानाध्यक्ष विजय कुमार यादव ने बताया कि दो नामजद एवं एक अज्ञात सहित तीन बदमाशों के विरुद्ध प्राथमिकी कर एक आरोपित मोहन को गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद जेल भेज दिया है। शेष आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…