हुसैनगंज: भूमि विवाद में हुई मारपीट मामले में तीन के विरुद्ध प्राथमिकी

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के सरेयां मौजे गांव में 29 जून को भूमि विवाद को ले दो पक्षों में मारपीट हुई थी। इस मामले में सरेयां मौजे निवासी दुलारी देवी ने थाना में आवेदन देकर तीन लोगों को आरोपित किया है। उसने आरोप लगाया है कि 29 जून की सुबह धान के बिचड़ा डालने के लिए अपना खेत तैयार कर रही थी। इसी बीच मेरे पट्टीदार मनन साह, सविता देवी एवं जामो थाना के भोपतपुर निवासी बलिराम साह एकजुट होकर लाठी, डंडे और धारदार हथियार से लैस होकर मुझे तथा मेरे पुत्र दिनेश कुमार के सिर पर प्रहार कर घायल कर दिए।

साथ ही मेरे लगे से आठ भर वजन के चांदी की सिकड़ी छीनकर सभी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। ग्रामीणों के सहयोग से हमलोगों का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कराया गया। थानाध्यक्ष विजय कुमार यादव ने बताया कि इस मामले में तीन लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी कर कार्रवाई की जा रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026