परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के प्रतापपुर निवासी प्रवीण कुमार ने मारपीट और छेड़खानी करने का आरोप लगाया है. थाना में दिए अपने आवेदन में कहा है कि मैं बीते सोमवार को दोपहर 2 बजे अपने घर पर छात्रों को ट्यूशन पढ़ा रहा था. इसी बीच गांव के मुकेश कुमार और शिबू सिंह नशे में धुत हाथ में लाठी डंडे के साथ मेरे दरवाजे पर आकर मुझे तथा मेरे पिता भाई और महिलाओं के साथ मार पीट की.
साथ ही महिलाओं के साथ अश्लील हरकतें करने लगे. उसके बाद दरवाजे पर खड़ी पिकअप गाड़ी के शीशे तोड़ डाले.जाते वक्त जाति सूचक गाली देते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए. थानाध्यक्ष रामबालक यादव ने बताया कि मामले में दो लोगों के विरुद्ध एससी एसटी अत्यचार के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…